गायन एवं नृत्य क्षमता का लिया गया आडीशन
गायन एवं नृत्य क्षमता का लिया गया आडीशन
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग मे टैलेंट हंट आडीशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे ' इंडियाज विनिंग स्टार शो' के संयोजको एवं निर्णायको द्वारा छात्राओ की गायन क्षमता एवं नृत्य क्षमता का उचित आंकलन कर चयनित कुछ छात्राओ को अपनी प्रतिभा को भविष्य मे साबित करने का एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्राचार्या डा अनुपमा मेहरोत्रा, डा शशि शुक्ला, डा रुचि गुप्ता , डा आकांक्षा रस्तोगी , डा दीपशिखा , डा अंजू एवं नंदिनी तथा पं विजय शर्मा उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संयोजन डा ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। गायन मे प्रथम शुभि, द्वितीय संजना , तृतीय मिष्ठी रही । नृत्य मे प्रथम वाशिफा खान ,द्वितीय सिमरन तथा तृतीय रीना रही।