पंजाबी महासभा भी चुनाव की तैयारी में उतरी
पंजाबी महासभा भी चुनाव की तैयारी में उतरी

बरेली। पंजाबी महासभा का कार्यक्रम एक निजी होटल में हुआ जिसमें आगामी चुनाव पर प्रत्याशी को खड़ा करने पर विचार विमर्श हुआ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद एवं पार्षद एवं पूर्व उप सभापति अतुल कपूर दोनों में से किसी एक को पंजाबी महासभा द्वारा मांग की गई की टिकट दिया जाए और पंजाबी महासभा ने इसका समर्थन किया कार्यक्रम में पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा की 1947 से लेकर अब तक पंजाबी सिख खत्री और सिंधी समाज को कोई भी प्राथमिकता नहीं दी गई अब समय आ गया है जब पंजाबी समाज और सारे समाज मिलकर यह मांग करते हैं कि हमें भी राजनीति के अंदर अपनी भागीदारी चाहिए पुरजोर तरीके से मांग उठी कि अबकी बार समाज का ही व्यक्ति होना चाहिए 50,000 संख्या के बावजूद भी हमें दरकिनार कर दिया जाता है और छोटे छोटे पदों पर बिठाकर हमें लॉलीपॉप दे दी जाती है लेकिन अब समाज पीछे हटने वाला नहीं और चेतावनी के रूप में उन्होंने कहा यदि ऐसा नहीं हुआ तो आप हमारे नहीं और हम भी आपके नहीं होंगे हमें और कोई रास्ता चुनना पड़ेगा कार्यक्रम में महामंत्री देवराज चंडोक ने कहा कि समय-समय पर पंजाबी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हुआ लेकिन उसे कुछ नहीं मिला हम चाहते हैं इस समाज को प्राथमिकता दी जाए और समाज का नेता अब इन चारों समाज से ही हो उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी हमारे इन दोनों ने मानदेय को टिकट देती है किसी को भी तो हम तन मन और धन से पार्टी में शामिल होकर खुले दिल से इनका चुनाव लड़ आएंगे और बरेली में इतिहास होगा की एक समाज में एकजुट होकर चुनाव लड़ाया कार्यक्रम में संजीव साहनी ने कहा कि हम राष्ट्र के साथ हैं लेकिन हमने हमेशा राष्ट्र के हित में ही कार्य किया और एक पार्टी के साथ बने रहे लेकिन कब तक अब हमें हमारा हक चाहिए और हम लेकर रहेंगे कार्यक्रम में गुलशन आनंद जी का और अतुल कपूर जी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और शपथ ली कि हम आपको जहां भी मदद की जरूरत होगी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे भले ही हमें इसके लिए कुछ भी करना पड़े अंत में गुलशन आनंद जी ने और अतुल कपूर जी ने सब का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद देकर मनोबल बढ़ाने के लिए सभी को बधाई दी कार्यक्रम में संजीव आनंद संजीव गुलाटी सौरव भसीन अंकुर भसीन कपिल सेठी रंजीत सिंह गोल्डी जी अमित अरोरा विपिन कोहली अमन अरोरा सुमित सेठी प्रवीण भाटिया विनय अरोरा आदि लोग शामिल थे