सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया होली का त्यौहार
सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया होली का त्यौहार
बरेली। कलाकार वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड के संरक्षक अवधेश गोस्वामी के नेतृत्व में दाऊजी मंदिर में होली का पावन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया गया इस अवसर पर सभी कलाकारो के द्वारा भगवान श्री बांकेबिहारी,राधा रानी के भजन रसिया के साथ होली के गीतो को गाकर रंगो के त्योहार को और रंगीन कर मनाया गया ।। कलाकार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी और कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत के साथ सभी बैर बुराइयों को समाप्त कर प्रेम और सद्भाव के साथ मनाऐ जाने बाला त्यौहार है इसको प्रेम पूर्वक मनाएं ।। इस अवसर पर सोसायटी के संरक्षक अवधेश गोस्वामी अमरीश कठेरिया एडवोकेट अंकुर सक्सेना डाक्टर जितेंद्र मिश्रा,अपर्णा मिश्रा मारुति शर्मा अनंत मिश्रा प्रशांत रिशु मोनिका आदि कलाकार उपस्थित रहे ।।