Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

वार्ड 67 व 50 में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

वार्ड 67 व 50 में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान


बताया गीले कूड़े से घर पर ही बना सकते हैं खाद



बरेली।         मदन मोहन वेलफेयर सोसाइटी ने नगर निगम की सहायता से वार्ड 67, और 50 के पार्षद शशि सक्सेना पार्षद कुक्की अरोड़ा के सहयोग से मदन मोहन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुधा सक्सेना ने सोसायटी के सदस्यों को बुलाकर एक बड़ा जागरूक अभियान किया जिसमें  गीले और सूखे कूड़े के बारे में जानकारी दें यदि हम लोग अपने घर में दो डस्टबिन रखकर कूड़ा अलग रखेंगे तो हमें भी आसानी रहेगी क्योंकि सूखा कूड़ा हम कबाड़ी वाले को देकर पैसा ले सकते हैं जैसे प्लास्टिक की बोतल थर्माकोल पेपर शीशा पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिजली के तार आदि इसी तरह गीले कूड़े से हम घर में खाद बना सकते हैं जो हमारे गमलों और हमारे गार्डन में काम आएगी हमें बाहर से नहीं लेनी होगी और यह  खाद हमारे गीले कूड़े जैसे बचा हुआ खाना फल और सब्जी के छिलके अंडे के छिलके नॉनवेज के छिलके कांटे आदि से हम घर में ही खाद बना सकते हैं खाद के लिए हम गड्ढे में यह कचरा इकट्ठा करके इसमें दही और गुड़ का घोल डालकर  ढक कर रखेंगे तो 15 20 दिन में घर में ही ऑर्गेनिक खाद बन जाएगी और कचरे वाले को भी देंगे अलग-अलग तो उसे भी सुविधा रहेगी इससे हमारे घर में बीमारी भी नहीं आएगी और बीमारी से बचने के लिए घर में सफाई रहेगी हमारे पड़ोस में सफाई रहेगी हमारे वार्ड में सफाई रहेगी मोहल्ले में सफाई रहेगी तभी हमारा बरेली स्मार्ट सिटी कहलाएगा एक स्वच्छ भारत बनाने के लिए हमें अपने घर से ही पहल करनी होगी इसी वार्ड  जनकपुरी रचना सक्सेना जो भी सभी लोगों को बुलाकर एकजुट होने में मदद की और सभी को स्वच्छता के के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया रचना का काफी सहयोग रहा पार्षद कुकी अरोड़ा भी अपने सफाई कर्मियों को बुलाकर सभी को जानकारी दी पार्षद को की अरोड़ा सीमा अरोड़ा सुधा सक्सेना रचना सक्सेना ममता जैस्वाल परमजीत कौर सीमा अरोड़ा प्रतिभा जौहरी कमल गुप्ता रुचि सिंह चित्रा जोहरी सोनी सक्सेना नीतू द्विवेदी माया सक्सेना सतीश  कातिव मम्मा पार्षद नगर निगम के द्वारा  नुक्कड़ नाटक की मंडली ने जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति गाना गाकर समझाने का प्रयत्न किया।

whatsapp whatsapp