Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कोहाड़ापीर से डेलापीर तक अब डॉ. दिनेश जौहरी होगा मार्ग

कोहाड़ापीर से डेलापीर तक अब डॉ. दिनेश जौहरी होगा मार्ग 



मेयर-सांसद ने शिलापट का किया अनावरण


बरेली।         कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से आदिनाथ चौराहा तक लगभग चार किलोमीटर का मार्ग अब डा. दिनेश जौहरी के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को मेयर डाॅ. उमेश गौतम और सांसद संतोष गंगवार ने मार्ग के शिलापट का अनावरण किया।कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डा. दिनेश जौहरी लोकप्रिय नेता रहे। उनके पुत्र राहुल जौहरी ने कोहाड़ापीर से आदिनाथ चौराहे तक ( डेलापीर) मार्ग का नामकरण डा. दिनेश जौहरी के नाम से कराया। सड़क के नामकरण के लिए नगर निगम बोर्ड से इसका प्रस्ताव पास कराया गया। पार्षद सतीश कातिब ने 13 दिसंबर 23 को प्रस्ताव लगाया। इसका अनुमाेदन भूड़ की पार्षद शालिनी जौहरी ने किया। बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद मार्ग का नाम डा. दिनेश जौहरी कर दिया गया। चार किमी लंबे मार्ग पर चार जगह शिलापट लगाए गए हैं। कोहाड़ापीर में केडीएम इंटर कॉलेज के पास, दूसरा डा. दिनेश जौहरी के आवास के सामने, तीसरा डीडीपुरम चौराहे से पहले और आदिनाथ चौराहे के पास शिलापट का अनावरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पार्षद सतीश कातिब, शालिनी जौहरी, आरेन्द्र अरोरा, पूर्व महानगर अध्यक्ष डाॅ.केएम अरोरा, भाजपा नेता विष्णु लाला, पूर्व पार्षद सुभाष वर्मा, पवन अरोरा, सतीश रोहतगी आदि मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp