Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

विकास प्राधिकरण द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड़ पर अवैध कालोनी का ध्वस्तीकरण

विकास प्राधिकरण द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड़ पर अवैध कालोनी का ध्वस्तीकरण




बरेली          प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड़ पर विष्णुधाम कालोनी के पीछे अवैध कालोनी के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही। विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कालोनियों के विरूद्व चलाये जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान के अन्तर्गत चन्द्र प्रकाश उर्फ चन्दू एवं नन्द किशोर आदि द्वारा पीलीभीत बाईपास रोड़ पर स्थित विष्णुधाम कालोनी के पीछे तुला शेरपुर में लगभग 07 वीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी, जिसमें तीन भवन, साईट ऑफिस, सड़क, विद्युत पोल, नाली एवं वाउन्ड्रीवाल आदि का निर्माण/विकास कार्य किया जा रहा था, जिसके विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। 

उक्त अवैध कालोनी के विरूद्ध उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता अनिल कुमार एवं अवर अभियन्ता  सुनील कुमार गुप्ता, हरीश चौधरी,  एस0के0 सिंह आदि एवं प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में उक्त अवैध कालोनी के विकास कार्य का ध्वस्तीकरण किया गया। बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति प्राप्त किये कराये गये अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध प्रभावी रूप से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। अवैध निर्माणो/अवैध कालोनियों के विरूद्व प्राधिकरण स्तर से किसी प्रकार की शिथिलता बरती नही जायेगी। अनाधिकृत निर्माणों को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्तीकरण अभियान में सम्मिलित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाती रहेगी।

whatsapp whatsapp