माँ की हत्या, पिता आईसीयू में और आरोपी दे रहा धमकियाँ
माँ की हत्या, पिता आईसीयू में और आरोपी दे रहा धमकियाँ
बरेली थाना प्रेम नगर क्षेत्र के चाहबाई में रहने वाली मनी सक्सेना पुत्री अनिल सक्सेना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके एवं उसके परिवार वालों को जान से मारने की नियत से षड्यंत्र के तहत प्रार्थिनी की मां नीलम सक्सेना की हत्या कर दी गई दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें प्रार्थी के पिता अनिल सक्सेना एवं रिश्ते के भाई मुकुल सक्सेना घायल हैं जो आईसीयू में है परंतु अभियुक्त मनमोहन सिंह साक्षी शुक्ला एवं नैना कश्यप खुलेआम घूम रहे हैं जबकि 302 एवं 307 में मुकदमा भी पंजीकृत हो चुका है परंतु अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं आरोपी मनमोहन सिंह एवं उसके साथी खुलेआम घूमते हुए प्रार्थिनी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि प्रार्थिनी के मरने के बाद कोई मुकदमा लड़ने वाला नहीं होगा। प्रार्थिनी ने मांग की है कि उसके पापा अनिल सक्सेना के 164 सीआरपीसी सी के बयान दर्ज कर लिए जाएं एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी तत्काल रुप से की जाए क्योंकि प्रार्थिनी के परिवार को जान का खतरा है।