Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रमनदीप सहित सात लोगों को किया गया भू-माफिया घोषित

रमनदीप सहित सात लोगों को किया गया भू-माफिया घोषित




बरेली            उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण की रिर्पोट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी (तृतीय), उपजिलाधिकारी (सदर), बरेली की संयुक्त आख्या एवं संस्तुति के आधार पर सात लोगों को भू-माफिया घोषित किया गया। जिनका विवरण इस प्रकार है। रमनदीप पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी मॉडल टाउन बारादरी, अमनदीप सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी मॉडल टाउन बारादरी, सर्वेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी बरेली, दलविन्दर पुत्र सेवा सिंह, निवासी 15, डिफेन्स कालोनी बरेली। हनी कुमार भाटिया पुत्र पूरनचन्द्र भाटिया निवासी रेजीडेन्सी गार्डेन, जूल्फिकार अहमद पुत्र कल्लू निवासी धौराटांडा वार्ड-9,  सलीम अहमद पुत्र सगीर निवासी 11. धौराटांडा। यह पाया गया कि एस०के० एसोसिएट्स स्टेडियम रोड, बरेली एवं एलाअंस बिल्डर्स एण्ड कान्ट्रेक्टर्स प्रा०लि० का पता एक ही है, एवं हनी भाटिया पुत्र पूरनचन्द्र भाटिया निवासी 110. रेजीडेन्सी गार्डेन, बरेली, एलाअंस बिल्डर्स एण्ड कान्ट्रेक्टर्स प्रा०लि० के डायरेक्टर भी हैं। एलाउंस बिल्डर्स एण्ड कान्ट्रेक्टर्स प्रा०लि० के अन्य डायरेक्टर्स में अमनदीप व रमनदीप पुत्रगण गुरचरण सिंह निवासी 16ए शहदाना कालोनी बरेली मुख्य रूप से है। एस०के० एसोसिएट्स स्टेडियम रोड, बरेली, एलाउंस बिल्डर्स एण्ड कान्ट्रेक्टर्स प्रा०लि० की ही मुखौटा फर्म है। वस्तुतः एस०के० एसोसिएट्स स्टेडियम रोड, बरेली के अधिकृत हस्ताक्षरी हनी कुमार भाटिया एलाअंस बिल्डर्स एण्ड कान्ट्रेक्टर्स प्रा०लि० के डायरेक्टर भी हैं। उपरोक्त के द्वारा कुल 4135.78 वर्गमी० सीलिंग की जमीन को विकय किया गया था। जिसकी कीमत लगभग रूपये 03करोड बीस लाख पैंतीस हजार है। प्राधिकरण द्वारा उक्त सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। जिसका कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। विवेचना में यह भी पाया गया कि रमनदीप एवं अमनदीप पुत्र गुरचरण विरोधियों के सहयोगी हैं। जिसके सम्बन्ध में एक एफ.आई.आर. प्राधिकरण के द्वारा इज्जतनगर थाने में 08.07.2022 को दर्ज कराई गई। वर्तमान में जमीन प्राधिकरण के कब्जे में है।

whatsapp whatsapp