तो कई निर्दलीयों से परेशान हैं भाजपा प्रत्याशी
तो कई निर्दलीयों से परेशान हैं भाजपा प्रत्याशी
बरेली वैसे तो भाजपा ने अपना नाम हर किसी के जहन में इस कद्र छोड़ रखा है कि बझ कोई भी हो पर हर किसी की जुबां पर चुनाव आने पर भाजपा ही छा जाता है परन्तु इस बार हर तरफ मामला टक्कर का है इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशियों को निर्दलीयों से भी डर लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि वार्ड 58 में भी एक प्रतयाशी निर्दलीय खड़ा हुआ है जिसके खड़े होते ही भाजपा के महान व्यक्ति टीम बनाकर उसे आगामी चुनाव में बैठने की गुजारिश करने लगे परंतु प्रत्याशी ने बैठने के लिए मना कर दिया उसका मानना है कि चुनाव में खड़ा होने के लिए उसके क्षेत्र वासियों ने खड़ा होने के लिए कहा है क्योंकि वह मौजूदा सभासद से काफी समय से परेशान है इसलिए नतीजा जो भी हो वह चुनाव जरूर लड़ेगा दूसरी तरफ भाजपा ने तीन बार सभासद रहे वार्ड 8 मॉडल टाउन के तिलक राज जुनेजा का इस बार टिकट काटकर अतुल कपूर के परिवार को दे दिया है जिसके बाद मॉडल टाउन में तमाम जगह पर्चे लग गए हैं कि वह कॉलोनी से बाहर के किसी भी व्यक्ति को मतदान नहीं करेंगे। दूसरी तरफ पिछले 54 साल से भाजपा को समर्थन देने वाले तिलक राज ने भी अपनी बहू को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव के लिए उतार दिया है ऐसा सिर्फ दो वार्ड ही नहीं कहीं और वार्डो में भी सुनने में आ रहा है। उधर सपा प्रत्याशी के अपना नाम वापस लेने के बाद मेयर पद पर भी भाजपा का निर्दलीय प्रत्याशी आईएस तोमर से जबरदस्त टक्कर के संकेत आ रहे हैं