Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

संस्कार भारती बरेली महानगर की नवीन कार्यकारिणी गठित

संस्कार भारती बरेली महानगर की नवीन कार्यकारिणी गठित


उपमेंद्र सक्सेना अध्यक्ष व अमन पटेल बने महामंत्री


बरेली। संस्कार भारती ब्रज प्रांत, बरेली महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रामपुर बाग स्थित केशव कृपा भवन में आयोजित की गई। पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार संपन्न इस बैठक में बरेली महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय कला प्रमुख डॉ. मदन मोहन लाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गीतम सिंह, डी. प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा तथा बदायूं जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता हिमांशु श्रोत्रिय 'निष्पक्ष' ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुई, जिसकी सुंदर प्रस्तुति आरोही रावत ने दी। इसके बाद अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की। बैठक के दौरान डॉ. मदन मोहन लाल व डॉ. गीतम सिंह द्वारा महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट को अध्यक्ष, अमन पटेल को महामंत्री एवं नीरज कुमार ठाकुर एडवोकेट को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में प्रदीप रावत (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), नीलिमा रावत (उपाध्यक्ष), भारत सक्सेना (संपर्क प्रमुख), संजय सक्सेना (मंचीय कला प्रमुख), प्रिया सक्सेना (दृश्य कला प्रमुख), दीप शिखा सक्सेना (लोक कला प्रमुख), रोहित राकेश (साहित्य कला प्रमुख), उमेश त्रिगुणायत एवं सूरज पाल मौर्य (मंत्री), राजेश कुमार सिंह एवं हरदयाल मौर्य (कार्यकारिणी सदस्य) के रूप में कार्यभार सौंपा गया। प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी में नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को उभारने का प्रयास किया जाएगा। कुछ पदों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. मिथलेश राकेश, आर.सी. पांडेय, दीपक राणा, मानेश यादव, जितेंद्र सिंह, अभय, सुधीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्य कला प्रमुख रोहित राकेश ने किया।

whatsapp whatsapp