Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रंगोली के द्वारा छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश


रंगोली के द्वारा छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश

 बरेली।   साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में "मतदाता जागरूकता अभियान" स्वीप  कार्यक्रम के अंतर्गत "रंगोली प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया, साथ ही "आओ हम मतदान करें" विषय पर मतदान जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ प्रीति सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई द्वारा किया गया, एवं सहसंयोजन ज्योति गुप्ता, महिमा यादव ने किया। प्रतियोगिता का निर्णय डॉ0 राधा यादव द्वारा किया गया। मेघा चौरसिया, राजकुमारी एवं उजमा बी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

whatsapp whatsapp