नय रोडवेज के नाम पर हरेभरे बृक्षों का कटान बन्द करने की मांग
नय रोडवेज के नाम पर हरेभरे बृक्षों का कटान बन्द करने की मांग
बरेली। शहर में नए रोडवेज का निर्माण मिनी बाईपास पर होने जा रहा है जिसको लेकर हरे भरे पेड़ों को लगातार काटा जा रहा है जिसको लेकर गौरव सेनानी एकीकरण कल्याण समिति ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है की हरे भरे पेड़ों के कटान की जगह उन्हें ट्रांसलेट कराने का इंतजाम किया जाए क्योंकि यह कटान पर्यावरण संरक्षण के हित में नहीं है जहां पर्यावरण को संभालने के लिए हर वर्ष शासन पेड़ लगाता है अगले वर्ष उनका पता नहीं होता इसलिए कम से कम जो पेड़ हरे भरे टिके हुए हैं उनके कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार एसपी यादव गौरव सेनानी शिशुपाल मोरे नवीन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे