Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कैमरा बरामदी के लिये पुलिस से मिले फोटोग्राफर एशोसिएशन के सदस्य

कैमरा बरामदी के लिये पुलिस से मिले  फोटोग्राफर एशोसिएशन के सदस्य



बरेली।       फोटोग्राफर एशोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल एशोसिएशन अध्यक्ष अरविन्द आनन्द के नेतृव में सुभाष नगर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी से मिला , एशोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द आनन्द ने बताया कि सुभाष नगर निवासी  शिवम कश्यप जो शादियों में फोटोग्राफरी का कार्य करता है उसने 3 जुलाई को करेली निवासी विनोद रामपाल से उनका स्टील कैमरा एक दिन के लिए किराये के लिये मांग कर ले गया की अगले दिन वापस कर दूँगा । फिर ऐसी ही घटना 8 जुलाई को एयरफोर्स  निवासी सोनू फोटोग्राफर से उनका वीडियो कैमरा व स्टिल कैमरा मांग कर ले गया कि अगले दिन वापस कर दूँगा , दोनो फोटोग्राफर लगातार शिवम कश्यप को फोन करके अपना कैमरे वापस मांग की तो उसने बहाने बनाते हुए कहा कैमरे आर्डर पर गये है जल्द वापस हो जाये चिन्ता ना करे , कुछ समय बाद उसका फोन भी बन्द आने लगा ,जब परिवार के लोगो से पूछताछ की तो उन्होंने कहा शिवम से हमारा कोई सम्बन्ध नही है । अरविन्द आनन्द ने बताया शिवम फोटोग्राफर एशोसिएशन का सदस्य नही है वह फर्जी फोटोग्राफर है  इससे पूर्व भी  कई लोगो के साथ ऐसी घटना कर चुका है इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस को अगवत कराया तो तुरन्त थाना प्रभारी नरेंद त्यागी द्वारा पुलिस टीम को उसके घर से उनके बड़े भाई अमित व अन्य परिवार जनों से बुलाकर पूछताछ की तो अमित ने बताया कि शिवम ने तीन कैमरे नेकपुर निवासी आशीष के हाथ 65 हजार रुपये में गिरवी रख कर रुपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है जल्द कैमरे की बरामदी होगी तथा कैमरे बेचने व खरीदने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

whatsapp whatsapp