Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

यूपी पुलिस भर्ती एवं इंडियन आर्मी फतेहगढ़ में अग्निवीर दौड़ परीक्षा की पास

शिवी शर्मा की न्यूज



यूपी पुलिस भर्ती एवं इंडियन आर्मी फतेहगढ़ में अग्निवीर दौड़ परीक्षा की पास


बरेली के कोच अजय कश्यप से निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे रिकॉर्ड तोड़ बच्चे


बरेली।         कोच अजय से निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे रिकॉर्ड तोड़ बच्चों ने यूपी पुलिस भर्ती बरेली एवं इंडियन आर्मी फतेहगढ़ में अग्निवीर दौड़ पास कर ली है।लिखित और दस्तावेज प्रशिक्षण की प्रक्रिया से गुजरने के बाद सोमवार को पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं की दौड़ शुरू की गई।पहले दिन 494 महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही 9वी बहिनी पीएसी ग्राउंड में आयोजित महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें रेलवे ग्राउंड में नियमित रूप से कोच अजय कश्यप से प्रशिक्षण ले रही 18 लड़कियों में से 15 लड़कियों ने शारीरिक दक्षता दौड़ पास कर ली है। इसके लिए सभी लड़कियों ने अपने कोच को धन्यवाद ज्ञापित किया और अपनी जीत का पूरा श्रेय कोच के निशुल्क प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन को दिया। अजय की निशुल्क कोचिंग में अब तक हजारों बच्चे यूपी पुलिस,अग्निवीर, इंडियन आर्मी, सीआईएसफ, बीएसएफ में लग चुके हैं। कोच अजय से प्रशिक्षण लेने वालों में बहुत से ऐसे बच्चे हैं जिनकी रोजमर्रा की ज़रूरतें भी पूरी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में अजय उनके लिए एक सहारा बने हुए हैं। इससे पहले फतेहगढ़ में आयोजित अग्नि वीर की भर्ती दौड़ में 70 बच्चों में से 35 बच्चों ने रेस कलियर कर चुके हैं। यह वह बच्चे हैं जिनके पास ना ही अच्छे जूते हैं नहीं अच्छी खेल किट है और ना ही उचित खान-पान है। पर अजय के प्रशिक्षण में इन सब चीजों का उचित ख्याल रखा जाता है बच्चों को स्वयं अजय के द्वारा और दूसरों के भी माध्यम से इन बच्चों की मदद कराई जाती है। सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को वरिष्ठ खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

whatsapp whatsapp