उत्तराखंड में भी जोरदार एंट्री के साथ पहले व्यूरो ऑफिस का उद्धघाटन
उत्तराखंड में भी जोरदार एंट्री के साथ पहले व्यूरो ऑफिस का उद्धघाटन
आगे भी और ऑफिस खुलने की हो रही तैयारी
किच्छा। साथियों आपको यह जानकर हर्ष होगा कि आपके प्यार व सहयोग से अपने समाचार पत्र मुद्दे आपके कलम हमारी एवं प्ले वन न्यूज़ पोर्टल का उत्तराखंड के किच्छा इस्थित बरा मार्केट में पहले व्यूरो ऑफिस का उद्धघाटन 26 दिसम्बर को मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री कान्त राठौर, सहित भूपेन्द्र कुमार उर्फ बन्टी पपनेजा (पूर्व प्रदेश सचिव राहुल गांधी ब्रिगेड उत्तराखंड), सुरेन्द्र कुमार पपनेजा ( अध्यक्ष व्यापार मण्डल बरा ), पवन कुमार गंगवार, हाजी जाकिर अन्सारी ( प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस ), नेम चन्द्र राठौर ( ग्राम प्रधान बरी ), गुरुप्रसाद अवस्थी ( एडवोकेट उच्चन्यायालय उत्तराखंड ) एवं शिशुपाल गंगवार ( समाज सेवी ) द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बरेली से अखबार के चेयरमैन/ संपादक अरविन्दर सिंह मिक्की, रिपोर्टर राहुल सक्सेना, अरविन्दर सिंह कपूर उर्फ हैप्पी, आशा अरोड़ा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नई टीम सुमित सिंह मेहरा ( व्यूरो चीफ किच्छा ), रिपोर्ट्स कान्ति स्वरूप, दिनेश गंगवार, अजय प्रकाश,ओंकार सिंह व एंकर प्रीति को शुभकामनाएं देते हुए अपना सपूर्ण सहयोग देने की बात कही। वहीं सुमित मेहरा ने भी कहा कि जो विश्वास करते हुए मुझे चेयरमैन अरविन्दर सिंह ने यह जिम्मेदारी दी है मैं उसपर खरा उतरते हुए किच्छा एवं आसपास की जनता की आवाज बनकर काम करूंगा।