Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पहले घर बुलाती थीं महिलाएं, फिर सरगना इंस्पेक्टर बनकर करता था उगाही

पहले घर बुलाती थीं महिलाएं, फिर सरगना इंस्पेक्टर बनकर करता था उगाही


एक ने तीन पति छोड़े, दूसरी भी रह रही थी अकेली



शहर के अलावा शाहजहांपुर में सक्रिय है गिरोह


झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी देकर करत थे पिटाई


बरेली।          बारादरी पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह बरेली के साथ शाहजहांपुर में भी सक्रिय है। गिरफ्तार महिलाएं लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ती थीं और अपनी मीठी बातों में फंसा कर कटरा चांद खां पर किराए पर लिए मकान में बुलाती थीं।मकान में आते ही फौरन सरगना बब्बू और उसका साथी जुबेर इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर पहुंच जाते थे और वसूली करते थे और वहां से भगा देते थे। इस दौरान महिलाएं भी पीड़ित बनकर सरगना का साथ देती थीं। गिरोह के सरगना बब्बू अंसारी पर अलग-अलग थानों में नौ मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपयों की मांग करती थीं। इस दौरान विरोध पर सभी मिलकर मारपीट भी करते थे। नकदी न होने पर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करा लेते थे। गिरोह संचालक बब्बू ने बताया कि वह कई पुलिस कर्मियों को भी अपने गिरोह के जरिए फंसा चुका है। पुलिस कर्मी पहले रुपये देने से मुकर गए लेकिन जब महिलाओं ने दुष्कर्म के मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी है तो पुलिस कर्मियों ने भी रुपये दे दिए। बारादरी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर और भी जानकारियां जुटा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अलीशा ने तीन शादियां कीं और तीनों पतियों को छोड़ दिया है, जबकि गुड़िया ने भी अपने पति को छोड़कर अकेली रह रही है। यह महिलाएं बब्बू के इशारे पर किसी को भी फंसाने के लिए तैयार हो जाती थीं। अलीशा साल 2018 में शाहजहांपुर के एक भट्टा मालिक को फंसा चुकी है। इस मामले में अलीशा ने भट्टा मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

whatsapp whatsapp