Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ की एडीजी ने पैदल गश्त

नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ की एडीजी ने पैदल गश्त


संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हों कड़े सुरक्षा बंदोबस्त : राजकुमार


शाहजहांपुर की घटना के बाद पीलीभीत चुनाव पर एडीजी की सख्त नजर


थाने से लेकर मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण


बरेली।       अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा-बंदोबस्त हों। खुराफाती तत्त्वों पर नजर रखने को सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाये। ये निर्देश यूपी के बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने पीलीभीत जिले के मातहत पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। चौथे चरण में पीलीभीत जिले में मतदान होना है। बरेली परिक्षेत्र के शाहजहांपुर जनपद में चुनाव बाद भाजपा-सपा समर्थकों में टकराव हो गया था। बबाल में सपा समर्थक की हत्या कर दी गयी। शाहजहांपुर में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी राजकुमार ने पीलीभीत चुनाव को लेकर मातहत अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। एडीजी ने साफ तौर पर कहा है कि चुनाव के दौरान जिम्मेदार अफसरान लगातार भ्रमणशील रहें। पीलीभीत चुनाव में अवैध शराब व शस्त्रों के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी न होने पाये, इसके लिये खुद जोन पुलिस मुखिया राजकुमार ने पीलीभीत जनपद अंतर्गत माधोटांडा थाना क्षेत्र से लगी हुई अंतर्राष्ट्रीय नेपाल सीमा पर एपीएफ और एसएसबी के साथ पैदल गश्त की। एडीजी ने पैदल गश्त के जरिए अंतर्राष्ट्रीय नेपाल सीमा पर मौजूदा समय में चल रहीं गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी ने नेपाल सीमा पर रह रहे 109 बर्ष के वयोवृद्ध भारतीय नागरिक निताय मंडल से बातचीत कर अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा-व्यवस्था, अन्य गतिविधियों के बाबत जानकारी ली। वयोवृद्ध भारतीय नागरिक को एडीजी ने भरोसा दिलाया कि नेपाल-सीमा पर भारत की ओर से इसी तरह की चाक-चौबंद कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था रहेगी, ताकि परिंदा भी पर न मार सके। एडीजी ने अपना सीयूजी मोबाइल नंबर भी वयोवृद्ध भारतीय नागरिक को देते हुए कहा है कि किसी भी तरह की समस्या को लेकर उनसे बेहिचक बातचीत कर सकते हैं। एडीजी ने प्राथमिक विद्यालय नौजलिया समेत कई अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी के साथ जोन पुलिस मुखिया ने माधोटांडा थाने का औचक निरीक्षण करते हुए चुनाव व अपराध संबंधी अभिलेखों का गहनता से अवलोकन कर थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई समेत पुलिस स्टाॅफ को दिशा-निर्देश दिए हैं। दो पुलिस कर्मियों को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक ने पुरस्कृत भी किया।

whatsapp whatsapp