20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा व सिपाही गिरफ्तार
20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा व सिपाही गिरफ्तार
छेड़छाड़ के मामले में कर रहे थे खेल, समझौता कराने के बदले मांगे 20 हजार
रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद, नोटों को सील कर आरोपियों को भेजा जेल
बरेली। 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा व सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली गई। नोटों को सील कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। एंटी करप्शन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से कई पुलिस वाले जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस रिश्वतखोरी से बाज नहीं आ रही है। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि काशीनाथ उपाध्याय के साथ टीम ने बदायूं के कादर चौक थाना परिसर में रिश्वत लेने वाले दरोगा महेश कुमार और थाना कादर चौक बदायूं में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम नगलिया शाहपुर थाना सोनकपुर, मुरादाबाद को दोपहर साढ़े 12 बजे रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण। बदायूं में ग्राम कादर बाड़ी के रहने वाले लायक अली ने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत हुई थी। मामले में समझौता हो गया। इसके बाद भी पूरी तरह से मामले को खत्म करने के बदले दरोगा और सिपाही 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसी बीच लायक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। इसके बाद सीओ ने पूरे मामले की जांच कराई। दरोगा व सिपाही को रिश्वत लेते ट्रैप कर लिया।