नए अपार्टमेंट को हरियाली से भरने का संकल्प
नए अपार्टमेंट को हरियाली से भरने का संकल्प
बरेली। थाना सुभाषनगर छेत्र के बदायूं रोड पर इस्थित नए बन रहे नवजीवन अपार्टमेंट होराइजन सोसाइटी में पौधारोपण का किया गया जिसमें सोसाइटी की सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया और पौधारोपण कार्यक्रम को संपूर्ण कराने में अपना योगदान दिया साथ ही सबने संकल्प लिया की पूरे अपार्टमेंट को हरियाली से भर देंगे जिससे आक्सीजन की कमी न रहे। और क्लीन बरेली ग्रीन बरेली बनाने का संकल्प पूरा हो सके। कार्यक्रम में डॉक्टर प्रतीक्षा सक्सेना, कल्पना सिंह, नीता चौहान, टीना शर्मा, मेघा अग्रवाल, रिया अवस्थी, सुमन अग्रवाल, सुनीता शर्मा, पिंकी सक्सेना, दिव्या, प्रीतिमा सिंह व गुंजन सक्सेना आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।