मैकडॉनल्ड्स के मैनेजर मनीष पर लगे गम्भीर आरोप
मैकडॉनल्ड्स के मैनेजर पर लगे गम्भीर आरोप
https://youtu.be/3mIt-ffhgjM?si=CGfWLSMtBTYg0Z9E
वीडियो
उत्पीड़ण के चलते एक कि मौत, एक बिस्तर पर, अन्य भी परेशान
पीड़ित बोले मात्र दो माह में ही जीना कर दिया हराम
बरेली। आज की महंगाई के युग में पूरा परिवार मिलकर कमाए तो गुजारा चल रहा है वहीं छात्र छात्राएं भी पढ़ाई के साथ नोकरियाँ कर अपनी फीस का इंतजाम कर रहे हैं तो कुछ युवा अपने परिवार के पालनपोषण के लिए जी जान से जुटे हुए हैं पर कुछ लोग ऊंचे ओदे मिलने पर नीचे के स्टॉफ को गुलाम समझने लगते हैं ऐसे ही एक मैनेजर के उत्पीड़ण से एक युवती की मौत का आरोप लगा है तो दूसरी युवती जिन्दगी और मौत से जूझ रही है इतना ही नहीं बाकी कई अन्य लोगों ने भी मैनेजर पर गम्भीर आरोप लगाते हुए डीएम व एसएसपी को शिकायत की है। बताते चलें मामला है फीनिक्स मॉल में स्थित मैकडॉनल्ड्स का
असल मे मोहनपुर नकटिया निवासी गोमती कश्यप पत्नी स्व विनोद कश्यप ने बताया कि उनकी बड़ी पुत्री पूनम कश्यप फीनिक्स मॉल में स्थित मैकडॉनल्ड्स में लगभग पिछले दो वर्षों से नोकरी करके परिवार का पालनपोषण कर रही थी अपनी छोटी बहन को पढ़ाती भी थी पर कुछ समय से वह गुमसुम रहने लगी और घर पर आ कर रोती थी काफी पूछने पर उसने बताता की उसके नए मैनेजर मनीष भागवर उससे हार्ड वर्क करवाते हैं कोल्डड्रिंक की पेटियां उठवाते है जब मृतका ने तबियत खराब होने का कहा तो अक्सर अकेले में अपने ऑफिस बुलाने लगे पूनम के मना करने पर वह बोले मेरा कुछ फायदा हो तो काम कम कर सकता हूँ। आखिर पूनम की तबियत ज्यादा खराब होनेपर उसे भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान 15 अप्रैल को पूनम ने जिंदगी से हार मान की। गोमती ने बताया कि उसकी पुत्री अपने मुंह से कह रही थी कि वह बता नहीं सकती मनीष उसके साथ कैसी हरकतें करता है। गोमती ने बताया कि पूनम मात्र अकेला सहारा थी जो परिवार को पाल रही थी अब तो उसके इलाज में वह बिल्कुल खाली हो गई है और छोटी बेटी की पढ़ाई भी बीच में लटक गई है आरोप है कि पूनम के बीमार होने पर उनके मैनेजर सहित कोई व्यक्ति देखने भी नहीं आया गोमती ने अपनी पुत्री को न्याय दिलाने के लिए मनीष पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी तरफ जिन्दगी मौत से जूझ रही शाहजहांपुर की रहने वाली काजल गंगवार ने बताया कि वह भी मैकडॉनल्ड्स में ही काम करती है जब से मनीष ने चार्ज सम्भाला है वह आए दिन काजल को परेशान करने लगे जिसका विरोध किया तो उन्होंने अभद्र गाली देते हुए कहा कि तुम इसी लायक हो काजल ने बताया कि उसने इसकी शिकायत उच्च स्तर पर कंपनी के ओसी नवीन कुमार जहां एवं एच आर से भी की थी पर कोई समाधान नहीं हुआ। मनीष कई बार गंदे कमेंट करते हैं और बोलते हैं की अगर तुम मेरा साथ दोगी तो तुमको मैं खुश रखूंगा। पीड़िता ने बताया कि पीड़िता का कुछ समय पहले ऑपरेशन हुआ था पीड़िता ने मनीष से कहा था कि उसकी हालत खराब है फिर भी उन्होंने उनकी बात ना मानने पर जबरन भारी कोल्डड्रिंक आदि की पेटियां उठवाई और वह कहने लगे की पैसा हराम का नहीं है मुझे कंपनी तुम जैसे निकम्मों से काम करवाने की तनख्वाह देती है मेरा कहना नहीं मानना तो काम करना ही पड़ेगा। आरोप है कि वह 20 लीटर की कई कैन उठवाते थे जिससे पीड़िता के टाँके खुल गए तो उसमें पानी भर गया वह भी अपने पिता को पूरी बात बता कर निजी अस्पताल में कई बार भारती हो चुकी है और इस वक्त जिल्दगी मौत से जूझ रही है। काजल ने भी मनीष पर कार्रवाई की मांग की है इसी के साथ कई अन्य युवतियां एवं युवक मनीष की शिकायत लेकर डीएम व एसएसपी के पास पहुँचे है। सभी का आरोप है कि वह कई सालों से यहां नौकरी कर रहे हैं परंतु ऐसी कोई मुसीबत नहीं आई जब से मनीष आए हैं उन्होंने मात्र दो महीने में सबका जीना दूभर कर दिया है
इस मामले में मैनेजर मनीष भागवर एवं ओसी नवीन कुमार जहां से बात करने का प्रयास किया तो दोनों ने बात सुनने के बाद खुद को मीटिंग में होने की बात कहते हुए बाद में काल करने को कहा पर देर रात तक कोई काल नहीं आई।