Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बाप रे... त्यागी की पूड़ी में छिपकली

बाप रे... त्यागी की पूड़ी में छिपकली


वीडियो वायरल होने के 24 घण्टे बाद सैम्पल लेने पहुंची टीम



बरेली।         खाद्य विभाग के रंग भी अजब निराले हैं जहां घटना की सूचना के 24 घंटे बाद टीम को जांच के लिए भेजो गया बताते चलें गुरुवार को बरेली के नामचीन रेस्टोरेंट नोवेल्टी चौराहे पर स्थित त्यागी पूड़ी वालों के लिफाफे के साथ एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिखाया जा रहा है कि त्यागी की पूड़ी में छिपकली निकली है इस वीडियो के वायरल होते ही बात खाद्य विभाग तक पहुँच गई। जिसपर सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह ने तत्काल प्रभाव से जाँच करने व सैम्पल भरने के आदेश जारी कर दिए परन्तु हैरान करने वाली बात है कि 24 घण्टे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद शुक्रवार को एफएसओ मोनिका गुप्ता, एफएसओ विनय कुमार व करन सिंह की टीम सैम्पल लेने पहुँची। जबकी इतनी बड़ी सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम पहुँचनी चाहिए थी जिससे कुछ भी बदला न जा सके। फिलहाल टीम ने बने हुए समान सहित कई सैम्पल लिए है। ऐसे में लगता है कि सैम्पल लेना सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई है। दूसरी तरफ दुकान के संचालक डीके त्यागी ने बताया कि उनकी दुकान को बदनाम करने के लिए किसी ने साजिश रची है पूड़ी में से छिपकली निकलने का मतलब ही नहीं है तो क्या वह यह कहना चाहते हैं कि किसी ने घर मे छिपकली वाली पूड़ी बनाई और इनको बदनाम करने का काम किया है। 24 घण्टे से भी अधिक समय बाद कार्यवाही की बात पर डीओ अपूर्व श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनको सूचना ही रात में मिली है जबकि सिटी मजिस्ट्रेट दोपहर में ही ऑर्डर कर चुकी थीं।

whatsapp whatsapp