Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

आईसीएआई बरेली द्वारा 27-28 दिसंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन “संवाद” का आयोजन

आईसीएआई बरेली द्वारा 27-28 दिसंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन “संवाद” का आयोजन


देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स करेंगे सहभाग, एआई से लेकर कॉरपोरेट गवर्नेंस तक होंगे मंथन



बरेली। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की बरेली शाखा द्वारा 27 एवं 28 दिसंबर को एक्जीक्यूटिव क्लब, बरेली में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “संवाद” का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, वरिष्ठ प्रोफेशनल्स एवं विषय विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में शाखा अध्यक्ष सीए अमित टंडन ने विस्तृत जानकारी साझा की।

सीए अमित टंडन ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन “संवाद” का मुख्य उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की तेजी से बदलती पेशेवर भूमिका पर सार्थक संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक, वैश्विक आर्थिक परिवेश और नियमों में हो रहे बदलावों के कारण सीए प्रोफेशन में भी व्यापक परिवर्तन आ रहे हैं। ऐसे में इन परिवर्तनों को समझना और उन्हें अपनाना समय की आवश्यकता है। सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका, नव-प्रवेशी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए नए अवसर, चुनौतियां और संभावनाओं पर भी गहन चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फॉरेंसिक ऑडिट, डिजिटल एवं क्लाउड आधारित तकनीक, साइबर सुरक्षा, ग्लोबल नेटवर्किंग, कॉरपोरेट गवर्नेंस तथा आधुनिक प्रोफेशनल स्किल्स जैसे समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। देश के प्रतिष्ठित वक्ता सीए कपिल गोयल, सीए पंकज शाह, सीए रुद्र मूर्ति, सीए कपिल वैश्य, सीए राजेन्द्र शाह एवं सीए उत्तम मोदी प्रतिभागियों को अपने अनुभवों से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मणिकंदन ए., रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह एवं आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त सहभाग करेंगे।

प्रेस वार्ता में सम्मेलन अध्यक्ष सीए रतन गुप्ता, उपाध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल, सचिव सीए विनीश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सीए गौरव अग्रवाल सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य व मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp