छात्राओं द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए सौंपी गई राखीयां
छात्राओं द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए सौंपी गई राखीयां
बरेली वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के सौजन्य से छात्राओं द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए राखीयां पत्रकारों को सौंपी गई तथा तिरंगे के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना में ओतप्रोत हुई l इसी क्रम में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आज छठे दिन डॉ अनु महाजन द्वारा छात्राओं को स्तनपान के लाभ बताकर अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशु की महिलाओं को स्तनपान हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गयाlइस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मनीषा राव, प्रोफेसर संध्या सक्सेना ,डॉक्टर रंजू राठौर , श्रीमती हेमलता , श्रीमती नेहा गुप्ता आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।