Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दिल्ली से बच्चा चोरी कर भाग रहे चोरों को ट्रेन में ढूढने व आरपीएफ के हवाले करने पर हुए सम्मानित

राहुल सक्सेना:-


दिल्ली से बच्चा चोरी कर भाग रहे चोरों को ट्रेन में ढूढने व आरपीएफ के हवाले करने पर हुए सम्मानित


बरेली।       15 नवम्बर 2024 को गाडी सं0 14016 सदभावना एक्सप्रेस जो कि आनन्द बिहार से रक्सौल जा रही थी रात्रि करीब 10 बजे जब ट्रेन चनहेटी रेलवे स्टेशन थाना क्षेत्र जीआरपी बरेली जं० के आस-पास थी तभी प्रभारी निरीक्षक जीआरपी बरेली जं० को जीआरपी सफदरगंज नई दिल्ली द्वारा मोबाइल फोन पर सूचना दी गयी कि एक महिला व एक पुरुष एक नवजात शिशु सफदरगंज नई दिल्ली से चुराकर भाग रहे है उक्त सूचना पर स्कोर्ट कर्मी हेड कॉन्स्टेबल 717 संजीव कुमार, आरक्षी 1230 रजत कुमार को प्रभारी निरीक्षक के द्वारा अवगत कराकर स्कोर्टकर्मी द्वारा उपरोक्त ट्रेन के सभी कोचो को चैक कर महिला एवं पुरूष जोकि शिशु को चोरी कर भाग रहे थे उनसे उक्त बच्चे को बरामद कर शाहजहांपुर। आरपीएफ पोस्ट शाहजहांपुर के सुपुर्द किया गया। प्र०नि० द्वारा सूचना को तत्काल अटैण्ड कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी। प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह पीएनओ नं0 102460724 थाना जीआरपी बरेली जं० के इस सराहनीय कार्य योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें आशुतोष शुक्ला पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग मुरादाबाद द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

whatsapp whatsapp