Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मेरठ में हुय पत्रकार से कुकर्म का मामला गर्माया, सोमवार को बरेली भी होगा धरना प्रदर्शन

मेरठ में हुय पत्रकार से कुकर्म का मामला गर्माया, सोमवार को बरेली भी होगा धरना प्रदर्शन



बरेली।        7 दिन हो गए नही मिला फोटोग्राफर को इंसाफ, अस्पताल में भर्ती है फोटोग्राफर मनोज कुमार, लूट और शारीरिक शोषण का आरोप, प्रदेश भर में फोटोग्राफरो में है भारी रोष बरेली जोन के फोटोग्राफरो की आपात बैठक एशोसिएशन के  कार्यालय पर ऑनलाइन सम्पन्न हुई जिसमें मेरठ के फोटोग्राफर के साथ कुकर्म की घटना की कड़ी निंदा की गई। फोटोग्राफर एशोसिएशन उत्तरप्रदेश के जोन प्रभारी अरविन्द आनन्द ने बताया कि मेरठ के थाना जानी के मनोज कुमार शादियों में फोटोग्राफरी का कार्य करता है विगत 22 जुलाई को अपनी पार्टी के घर फ़ोटो सलेक्ट व पेमेंट लेने गया था  वापस घर आते समय रास्ते मे कुछ अज्ञात युवकों ने रोक कर मारपीट की तथा कुकर्म की घटना को अंजाम दिया हैवानियत की हद पार करते हुऐ फोटोग्राफर के गुप्तांग में गन्ना ठूस दिया ओर उसे जंगल मे  तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गये। अरविन्द आनन्द ने बताया कि आरोपी क्षेत्रीय विधायक के करीबी है इस लिए पुलिस मामले को दबाने में लगीं है वही अस्पताल में भर्ती फोटोग्राफर की हालत गम्भीर बनी हुई है , पूरे प्रदेश के फोटोग्राफरो में इस घटना को लेकर रोष व्यक्त किया तथा प्रशासन से मांग की है दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये नही तो पूरे प्रदेश में आन्दोलन किया जायेगा। सोमवार से पहले आरोपी ग्रिफ्तार न हुए तो यहां भी धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

whatsapp whatsapp