अवैध बायोडीजल पंपों पर बिक रहा है चोरी का डीजल व पेट्रोल
अवैध बायोडीजल पंपों पर बिक रहा है चोरी का डीजल व पेट्रोल
जनमानस को है इन अवैध पंपों से जान का बड़ा खतरा
मनोज शर्मा:-
बरेली। अवैध रूप से चलने वाले पेट्रोल पंपों पर रोक नहीं लगा पा रहा बरेली प्रशासन बायोडीजल के नाम पर अवैध पंपों आड़ में बिक रहा है चोरी का पेट्रोल और डीजल फायर विभाग, पूर्ति विभाग, बाट माप विभाग, के साथ पेट्रोलियम कंपनियां भी इन अवैध पंपों पर चुप्पी साधे हुए हैं फतेहगंज पश्चिमी, बिथरी चैनपुर, में थाने के पास, भुता, बभिया के पास मिर्जापुर, क्या यह अवैध पंप किसी भी बड़े अधिकारी को दिखाई नहीं देते यह अवैध पेट्रोल पंप किसी बारूद के ढेर से कम नहीं है मानकों के विपरीत इन अवैध पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल चोरी का आता है जो तेल के टैंकरो से चोरी होता है क्योंकि यह पंप किसी कंपनी के नहीं है हिंदुस्तान, भारत पैट्रोलियम, इंडियन ऑयल इसका एक बड़ा डिपो आवला में स्थित है यहां से उत्तराखंड और सभी जगह टैंकरों से पेट्रोल डीजल जाता है इन्हीं टैंकरों से रोजाना तेल चोरी होता है वही तेल इन पंपों पर बड़े माफिया के द्वारा दिया जाता है यह चोरी किया हुआ तेल इन अवैध पंपों पर पहुंचता है संबंधित थाना पुलिस, फायर विभाग, पूर्ति विभाग, वाट माप विभाग, तमाम सभी विभाग इस अवैध रूप से होने वाले व्यापार में लिपत हैं पेट्रोलियम नियमावली के अनुसार पेट्रोल पंप खोलने के लिए विभाग की एक दर्जन से ज्यादा एनओसी लेनी पड़ती है उसके उपरांत ही प्राधिकरण के मानकों अनुसार ही पेट्रोल पंप संचालित होता है यह अवैध पेट्रोल पंप कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं