Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ज्योति मौर्य की तर्ज पर एक और मामला आया सामने

ज्योति मौर्य की तर्ज पर एक और मामला आया सामने


पति ने करवाई एलएलबी, वकील बनते ही विक्राल रूप में आई पत्नी


खुद बन गई वकील भाई है पुलिस में,खुलेआम दे रही धमकी


पति व सास को मारपीट कर घर से निकाला, कप्तान से शिकायत


बरेली         आजकल लगातार नए से नए मामले सामने आ रहे हैं जहां प्रॉपर्टी के लिए रिश्ते शर्मसार हो रहे हैं अब थाना सुभाष नगर के करगैना का एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति द्वारा करवाई गई एलएलबी की पढ़ाई पूरी होते ही अपने पति एवं सास को मारपीट कर घर से निकाल दिया जिससे परेशान महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची और आप बीती सुनाई बताते चलें पीड़िता सुमन भारती पत्नी स्वर्गीय मोर सिंह भारती ने बताया कि उसका दो मंजिला मकान ग्रेटर कैलाश कॉलोनी कारगेना में है जहां वह अपने पुत्र पवन भारतीय एवं पुत्रवधू अर्चना और पिंकी के साथ रहती है पीड़िता ने बताया कि उसके पुत्र पवन ने जैसे तैसे अपनी पत्नी अर्चना और पिंकी को एलएलबी की पढ़ाई पूरी करवाई परंतु अब प्रॉपर्टी पर नियत खराब करते हुए उनकी पुत्रवधू अपने पति एवं पीड़िता के साथ मारपीट कर रही है इतना ही नहीं उसने दोनों को मारपीट कर घर से भी निकाल दिया है पीड़िता ने बताया कि आए दिन जान से मारने का मौका ढूंढती रहती थी और छत से पत्थर फेंककर परेशान करती थी जिससे घटना दुर्घटना में बदल सके जिसके चलते घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए परंतु पुत्रवधू ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए चेतावनी दी कि वह वकील है और उसका भाई पुलिस इसलिए पीड़ित पक्ष उनका मुकाबला नहीं कर पाएगा। पीड़िता ने बताया कि प्रॉपर्टी के लालच में उसने बड़ी पुत्रवधू को भी अपने साथ मिला लिया है। पीड़िता अपने कमरे में ताला मार के आई है और अपने भाई के साथ रह रही है सूचना मिली कि 23 जुलाई 2023 को आरोपी पुत्रवधू ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर पड़ोस के प्लाट में फेंक दिए जिनको पीड़िता ने अपने पुत्र को भेजकर उठवा लिए हैं महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि वह धमकी दे रही है कि अब सीसीटीवी कैमरे हट गए हैं इसलिए कमरे का ताला भी तोड़ेगी जबकि पीड़िता का सारा सामान उक्त कमरे में ही है पीड़िता ने जब आरोपी से बात करना चाही तो वह दोबारा वहां दिखने पर जान से मारने की धमकी दे रही है महिला ने अपनी पुत्रवधू के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है

whatsapp whatsapp