ठंड से मजबूरों को बचा रहे संस्था द्वारा दिए गए कपड़े
ठंड से मजबूरों को बचा रहे संस्था द्वारा दिए गए कपड़े
बरेली। आपका प्रयास तभी सार्थक होता है जब जिस मकसद से कार्य किया जा रहा हो और इतनी ठंड में घर से बाहर निकलकर एक गूंज एनजीओ के टीम के सदस्य निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर गर्म कपड़े का वितरण कर रहे हो तो कपड़े पाने वाले बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कान आती है उसे देखकर लगता है उनका कार्य सार्थक हुआ समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर एक गूंज एनजीओ बरेली में कार्य कर रहा है एनजीओ के अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में कपड़ा बैंक के माध्यम से कपड़े का वितरण झुग्गी झोपड़ियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को किया जा रहा है सेटेलाइट के पास सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी डालकर निवास कर रहे जरूरतमंद लोगों को एक गूंज एनजीओ के पदाधिकारियों ने जाकर कपड़े का वितरण किया इतनी ठंड के मौसम में कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई एनजीओ लगातार ढाई साल से कपड़े का वितरण कर रही है और जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचकर सम्मान पूर्वक कपड़े का वितरण करती है और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी करती है कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से संजीव अवस्थी ,मुनीश गुप्ता, गीता दोहरे ,कुमारी अंजू ,आलोक सिंह राजन कुमार मौजूद रहे