Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ग्राम रूरिया में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना की मांग, प्रशासन से अनुमति की अपील

ग्राम रूरिया में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना की मांग, प्रशासन से अनुमति की अपील



ग्रामवासियों ने कहा – अम्बेडकर पार्क में सामाजिक चेतना के प्रतीक बनेगी मूर्ति


बरेली।       ग्राम रूरिया, तहसील व थाना फरीदपुर के निवासियों ने अपने गांव के अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति प्रशासन से मांगी है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी फरीदपुर को सौंपा है। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव में स्थित अम्बेडकर पार्क पूरी तरह सुरक्षित है, जिसकी खतौनी गाटा संख्या 978 है और रकवा 0.114 हेक्टेयर है। पार्क चारों ओर से चारदीवारी से घिरा हुआ है और भूमि पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने खर्चे से व सामाजिक सहयोग द्वारा डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां बाबा साहब के योगदान से प्रेरित हो सकें। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रतिमा स्थापना से सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के सिद्धांतों का प्रसार होगा। ग्रामीणों ने बताया कि पार्क में पहले से ही सामाजिक गतिविधियां होती रही हैं और अब यहां बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर इसे प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रामवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि वे इस सामाजिक कार्य की अनुमति शीघ्र प्रदान करें, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने मिलकर इस मांग को आगे बढ़ाया है। ज्ञापन देने वालों में रामवीर, गोलू, मनोज, रोशनलाल, राज कुमार, मेवाराम, धीर सिंह, कुशपाल, सोनू, गौतम आदि उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp