Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भारी फोर्स की मौजूदगी में 21डाउनटाउन बार पर चला बीडीए का बुल्डोजर

भारी फोर्स की मौजूदगी में 21डाउनटाउन बार पर चला बीडीए का बुल्डोजर


100 करोड़ की टैक्स चोरी में बंद है मनोज


बरेली।     अवैध तरीके से और रसूख के बल पर घर पर चल रहे बार व रेस्टोरेंट को बीडीए ने तोड़ दिया। सुबह सुबह 6 जेसीबी और भारी पुलिस फोर्स के साथ हुई यह कार्रवाई 2 घंटे तक चली है। इस दौरान भवन मालिक के परिवार वालों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस के आगे उनकी नहीं चली। 100 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोपी मनोज जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद ही उनके अवैध कारोबार के भी बुरे दिन शुरू हो गए। बीडीए ने भी उनकी फाइल खंगाली तो 21 डाउन टाउन बार की बिल्डिंग भी अवैध मिली। बता दें यहां आवासीय नक्शा पास करा कर व्यापारिक गतिविधि हो रही थी। जिस जगह पर बार खोला गया। वहां शराब नहीं बेची जा सकती थी लेकिन अधिकारियों की शह पर यह धंधा कई साल से चल रहा था और बीडीए भी शांत था। जब इस मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाया तो बीडीए भी सक्रिय हो गया और नियमों की बात होने लगी। नियम विरुद्ध भवन निर्माण को गिराने का नोटिस जारी किया गया और शनिवार को इसका अवैध निर्माण गिरा दिया गया।

whatsapp whatsapp