आईसीएल ग्रुप का मुखिया आर के गोला ग्रिफ्तार
आईसीएल ग्रुप का मुखिया आर के गोला ग्रिफ्तार
हजारों लोगों की राशी डकारने का था मामला
बरेली आईसीएल ग्रुप ऑफ कंपनीज का मुखिया रुप किशोर गोला हजारों लोगों का करोड़ों रुपया डकार गया और वापिस मांगने पर टहलता रहा। निवेशकों ने रुपकिशोर गोला और सहयोगी को अखा गांव के पास स्थित आरके गोला के डेयरी फार्म से पकड़ लिया और गांधीनगर स्थित कार्यालय लाए इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
निवेशकों के कहने पर पुलिस आरके गोला और उसके सहयोगी को थाने ले आई है। उससे पूछताछ चल रही है। कुछ निवेशकों ने शिकायती पत्र दिया है। गोला और उसके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
राजेश कुमार सिंह
इंस्पेक्टर प्रेमनगर