Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नगदी, जेवरों के साथ महिला व बच्चों को ले गया युवक

नगदी, जेवरों के साथ महिला व बच्चों को ले गया युवक



पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने के आरोप



पति बोला पत्नी ने दहशत में किया है फोन, अनहोनी की आशंका




बरेली।       देवरनिया थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पत्नी व बच्चों को ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। कुछ दिनों बाद लापता पत्नी और बच्चों से फोन द्वारा बातचीत होने पर पत्नी ने जान के खतरे की आशंका जाताने की बात भी अपने पति को बताई। वहीं पीड़ित ने देवरनिया पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने व पत्नी और बच्चों को वापस लाने में होने वाले खर्चा भी पीड़ित द्वारा वहन करनवाने का आरोप लगाया। देवरनिया थानाक्षेत्र के गिरधरपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद अशरफ आगरा में मजदूरी का काम करते हैं और उनकी पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं। युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि 31 मई को बीसलपुर थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर के रहने वाला एक युवक उसकी पत्नी व बच्चों को अपने साथ ले गया। इसके अलावा घर पर रखे जेवरात व 80 हजार नगद रुपए भी ले गया। युवक ने बताया कि कुछ चश्मदीदों ने आरोपी द्वारा उसकी पत्नी व बच्चों को ले जाते हुए भी देखा था। पीड़ित जब तलाश करते हुए आरोपी के घर पहुंचा तो वहां उसके परिजनों ने युवक की पत्नी के वापस न आने की बात कहते हुए वहां से भगा दिया। युवक ने बताया कि देवरनिया थाने जाकर पुलिस से जब इसकी शिकायत की तो पुलिस कर्मियों ने ऊपर से आदेश कराकर लाने की बात कही गई। इसके अलावा पुलिस कर्मियों द्वारा पत्नी व बच्चों को लाने में खर्च होने वाली रकम पीड़ित द्वारा वहन करने की बात भी कहने का आरोप लगाया। युवक का कहना है कि 17 जून को उसकी बात किसी तरह फोन द्वारा उसकी पत्नी से हुई तो वह बहुत डरी हुई थी। पीड़ित ने जेवरात और नगदी के लालच में पत्नी व बच्चों की हत्या की आशंका जताई है।

whatsapp whatsapp