तो क्या अपनी बात पर राजनीति छोड़ देंगे आईएस तोमर
तो क्या अपनी बात पर राजनीति छोड़ देंगे आईएस तोमर
अपने कार्यकाल का एक भी भ्रष्टाचार दिखाने पर राजनीति छोडने की कही थी बात
बरेली अभी कुछ दिन पहले ही पूर्व महापौर डाक्टर आईएस तोमर ने कहा था कि कोई एक भी भ्रष्टाचार दिखा दे तो हम राजनीति छोड देगे। इसी को लेकर सन 2016 में थोड़ा बहुत नहीं बल्की सरकार का पूरा 40 लाख भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने से बचाने वाले पंडित सुशील कुमार सरबराकार श्री शिरडी साई सेबा ट्रस्ट शायमगंज ने बताया कि श्यामगंज ओवरब्रिज के साइड रोड पर हुए भ्रष्टाचार के समय उन्हीं के द्वारा सरकार का 40 लाख बचाया गया था नहीं तो यह पैसा डकार लिया जाता। उन्होंने बताया की मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि पूर्व महापौर डाक्टर आईएस तोमर ने दाबा किया है के उनके कार्यकाल का एक भी भ्रष्टाचार दिखा दे तो हम राजनीति छोड देगे इस पर उन्होंने बताया कि श्यामगंज ओवरब्रिज के किनारे साइड सर्बिस रोड 30 मई 2016 को बना दी गई थी जिसके बावजूद जून 2016 महीने मे मण्डलायुक्त की अध्यक्षता मे 40 लाख रुपए साइड सर्बिस रोड के लिए प्रस्ताव पास करबाया गया जिसकी शिकायत पंडित सुशील कुमार पाठक ने स्वयं मण्डलायुक्त महोदय से की थी जाचं करने के बाद प्रस्ताव खारिज किया गया। तब इस भ्रष्टाचार करने की पूरी साजिश को नाकाम करने से बचाया था समाचार पत्र मे यह खबर प्रकाशित भी हुई थी। इसी के आधार पर सुशील कुमार पाठक ने सवाल उठाया है कि क्या पूर्व मेयर डॉक्टर आईएस तोमर अपने कहे अनुसार राजनीति छोड़ पाएंगे।