सिंधी समाज के ईष्ट देव भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई गई
बरेली। सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा हवन किया गया हवन में कोरोना नियम पालन करते हुए 21 जोड़ो ने बारी बारी आहुति दी बाद में सिंधी समाज का प्रचलित छेजी नृत्य और डांडिया किया गया भगवान वरुण देव की जल और ज्योति रूप में पूजा की जाती है और अखंड ज्योति प्रजलवित की गयी राजस्थान की शहनाई और मुंबई के हास्य कलाकार और भगत परमानन्द प्यासी द्वारा हास्य कार्यक्रम और भजन प्रस्तुत किये गए कार्यक्रम के उपरांत अखंड ज्योति को शहर में घुमाया गया जगह जगह सिंधी समाज के द्वार पर अखंड ज्योति ले जाई गयी जहाँ सभी ने ज्योति के दर्शन के साथ ही पूजा अर्चना भी की। उपरांत में अखंड ज्योति को पवित्र गंगा जल में प्रवाहित किया गया इस बार शोभा यात्रा नहीं निकाली गयी केवल अखंड ज्योति को ही शहर में घुमाया गया कार्यक्रम में खेमचंद गुरनानी ,देवीदास कवलानी ,जुगल सुखानी ,लेखराज मोटवानी ,महेंद्र टिक्यानि ,श्याम मिठवानी ,दिलीप केशवानी ,जय किशन वातवानी का सहयोग रहा जानकारी विजय मूलचंदानी ने दी।